मणिपुर के जिरीबाम में 3 शव बरामद, इंफाल में फिर बढ़ा तनाव

Manipur Violence: जिरोबाम के बोरोबकरा इलाके में हिंसा के बाद 6 लोग लापाता हो गए थे। अब जिरी नदी और बराक नदी के पास 3 शव मिले हैं। पुलिस को संदेह है बरामद हुए ये तीन शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से ही किसी के हैं।

Manipur Violence: मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है बरामद हुए ये तीन शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से ही हैं। जिरीबाम जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिरीबाम जिले के बोरोबेक्रा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला और दो बच्चों के शव शुक्रवार रात बरामद किए गए। जिरीबाम से सोमवार को छह लोग लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह है कि ये तीन शव उन छह लोगों में से ही हैं जो लापता हो गए थे।

End of Feed