Mankind Pharma ने हीरो कैप्टन Smit Machchhar को 1 करोड़ देने का ऐलान किया। Flydubai Flight 1073 में चाकू लगने के बाद भी कैप्टन ने 174 यात्रियों की जान बचाई। कंपनी ने कहा-यह हवा में हुए एक बड़े संकट के दौरान उनकी असाधारण बहादुरी और लीडरशिप के लिए आभार जताने का एक तरीका है।
Flydubai कैप्टन स्मित मच्छार को Mankind Pharma देगा 1 करोड़
30 सितंबर, 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट के दौरान, कैप्टन मच्छार पर कथित तौर पर उनके को-पायलट ने हमला किया और चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे क्रू और यात्रियों को मदद करने का मौका मिला। उनके बहादुरी भरे कामों ने विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई; इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया।
'यही सच्ची लीडरशिप है'
मैनकाइंड फार्मा ने ट्टीट कर जानकारी दी, लिखा- 'कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद से पहले अपनी क्रू और हर यात्री का ध्यान रखा। यही सच्ची लीडरशिप है। आभार जताने के एक विनम्र प्रयास के तौर पर, मैनकाइंड फार्मा उन्हें और उनके परिवार को ₹1 करोड़ दे रही है। आपने भारत का मान बढ़ाया है। हम आपको सलाम करते हैं।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पायलट, बैंकर, प्लमबर....कैसे ये चेहरे बन गए फ्लाईदुबई प्लेन के संकटमोचक, जानें इनकी बहादुरी के किस्से
'देश का मान बढ़ाने के लिए पायलट की तारीफ'
इस पहल की जानकारी मैनकाइंड फार्मा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी गई। इसके साथ ही कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव जुनेजा का एक निजी पत्र भी साझा किया गया, जिसमें देश का मान बढ़ाने के लिए पायलट की तारीफ की गई थी।
'कैप्टन स्मित मच्छर, हम आपको सलाम करते हैं!'
वहीं इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने भी ट्वीट कर कहा- कैप्टन स्मित मच्छर, हम आपको सलाम करते हैं! ,कल रात इजराइल में भारतीय दूतावास (@indemtel) द्वारा आयोजित 'इंडियन ज्यूस और इंडिया-इज़राइल फेस्टिवल' (Indian Jews & India-Israel Festival) पर राष्ट्रीय सम्मेलन में यह खास संदेश साझा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी।
