PM मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में बहाल होगी शांति! 2 साल बाद खुलेगा NH-2; मैतेई-कुकी समुदायों की हिंसा के बाद से था बंद

Manipur Violenece: पीएम नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे से पहले राज्य में शांति की राह में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर सरकार और कुकी-जो समूहों के साथ मिलकर एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में फिर से शांति बहाल हो सकती है। नए समझौते में, केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी-जो समूहों ने मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) को मुक्त आवाजाही के लिए खोलने और उग्रवादी शिविरों के दूसरी जगह हटाए जाने पर सहमति व्यक्त की है।

Manipur Violence: कुकी-जो समुदाय के दो प्रमुख संगठनों ने बृहस्पतिवार को सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें वे मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने, निर्दिष्ट शिविरों को संवेदनशील क्षेत्रों से स्थानांतरित करने और राज्य में दीर्घकालिक शांति एवं स्थिरता लाने के समाधान पर काम करने के लिए सहमत हुए। बताया जा रहा है कि 12 या 13 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करेंगे। जातीय हिंसा फैलने के बाद पीएम मोदी का राज्य में यह पहला दौरा होगा।

pm modi manipur news

मणिपुर सरकार और कुकी-जो समूहों के साथ मिलकर एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

कुकी-जो काउंसिल ने NH-2 खोलने का लिया फैसला

कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (केएनओ) और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) के साथ त्रिपक्षीय ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस’ (एसओओ) समझौते में नए सिरे से शर्तों को निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे मणिपुर में शांति के प्रयासों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने अलग से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को खोलने का फैसला किया है जो मणिपुर से होकर गुजरता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले सप्ताह संभावित मणिपुर यात्रा से पहले यह कदम उठाया गया है। यह मई 2023 में मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद से प्रधानमंत्री का राज्य का पहला दौरा होगा।

End of Feed