मणिपुर में हथियार लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 1195 हथियार बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 6, 2023, 02:59 PM IST

Manipur Violence: पुलिस ने 1,195 हथियार अब तक बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में बताया कि घाटी के जिलों से 1,057 हथियार बरामद किये गये और 138 हथियार पर्वतीय जिलों से बरामद किये गये हैं।

Manipur Violence: मणिपुर पुलिस ने कहा है कि उसने राज्य के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में बताया कि घाटी के जिलों से 1,057 हथियार बरामद किये गये और 138 हथियार पर्वतीय जिलों से बरामद किये गये हैं।

Manipur violence

मणिपुर हिंसा

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार ज्यादातर घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किये गये। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बल लूटे गये हथियार तथा गोला बारुद बरामद करने के लिए लगातार पर्वतीय तथा घाटी के क्षेत्रों में छापे मार रहे हैं।

End of Feed