मणिपुर: अपनी छवि पर चिंतित है मोदी सरकार, दे रही नया एंगल- ओवैसी, झा बोले- हम वो कोशिश कर रहे जो...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 10:05 PM IST

Manipur Latest News: ओवैसी ने इसके साथ ही मांग की है कि मणिपुर के सीएम को हटा दिया जाना चाहिए और सारी जांच सीबीआई को हैंडओवर कर दी जानी चाहिए।

Manipur Latest News: हिंसाग्रस्त मणिपुर के मसले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और पार्टी सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरा है। शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) रात ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- मसला यह है कि मोदी सरकार अपनी छवि को लेकर अधिक चिंतित है। यह बेहद शर्मनाक है कि वे हिंसा और हत्याओं के बाद भी अपनी इमेज को लेकर परेशान हैं। वे वहां होने वाले रेप को लेकर चिंतित नहीं हैं।

manipur crisis

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

एआईएमआईएम नेता ने आगे बताया, "उनके लिए हर चीज साजिश है, लेकिन जो हिंसा वहां जारी है, वे उसे काबू नहीं कर पा रहे हैं। साजिश से जुड़ा नया एंगल दिया जा रहा है। रेप, लूट और हिंसा की घटनाओं के बीच आप कैसे कह सकते हैं कि यह साजिश है? यह आपकी सरकार की विफलता है। चूंकि, वायरल हुए वीडियो के चलते आपकी साख और छवि पर बट्टा लगा है। ऐसे में आप उसे लेकर चिंतित हैं।"

End of Feed