देश

Manipur: बारिश न रोक सकी जज्बा, सड़क मार्ग से पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में रखा विकास का नया विजन

मिजोरम की राजधानी आइजोल से इम्फाल पहुंचे प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने स्वागत किया। जहां यहां से वे सड़क रास्ते से ही भारी बारिश के बीच चुराचांदपुर पहुंचे।

Image

प्रधानमंत्री मोदी भारी बारिश के बीच चुराचांदपुर सड़क मार्ग से पहुंचे

PM Modi in Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे। इस दौरान खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। इस कारण वे शनिवार दोपहर को राज्य की राजधानी इंफाल से कुकी के गढ़ चुराचंदपुर तक सड़क मार्ग से पहुंचे।

चाहे जितना समय लग जाए...पीएम मोदी कार से ही निकले

जानकारी के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री मोदी इम्फाल हवाई अड्डे पर उतरे, तो भारी बारिश हो रही थी। ऐसे में चुराचांदपुर तक हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए मौसम अनुकूल नहीं था। वहीं, रैली स्थल सड़क मार्ग से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर था। हालांकि, भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया कि वह सड़क मार्ग से ही रैली स्थल पहुंचेंगे, चाहे कितना भी समय लगे। दरअसल, पीएम मोदी को देखने के लिए लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी और वे खुद लोगों से बात करना चाहते हैं।

पीएम मोदी का स्वागत

मोदी का चुराचांदपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

मिजोरम की राजधानी आइजोल से इम्फाल पहुंचे प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने स्वागत किया।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए क्या कहा?

चुराचांदपुर में पीएम मोदी ने कहा, 'हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं... एक समय था जब दिल्ली में लिए गए फैसलों को यहां तक पहुंचने में दशकों लग जाते थे। आज हमारा चुराचांदपुर, हमारा मणिपुर, देश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर प्रगति कर रहा है। जैसे हमने देशभर के गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की घोषणा की, मणिपुर को भी इसका लाभ हुआ है।'

पीएम मोदी ने सड़क से आने पर कहा, 'मैं मणिपुर के लोगों को सलाम करता हूं। आप सभी भारी बारिश के बावजूद यहां आए, मैं आपके प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया।'

विकास की राह पर मणिपुर

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

• 2014 के बाद से गांव-गांव सड़क पहुंचाने का काम हुआ है।

• रेल कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। इंफाल एयरपोर्ट का विस्तार और नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

• राज्य में अब तक लगभग 60,000 घर बन चुके हैं।

• एक लाख परिवारों को मुफ्त बिजली दी गई है और 'नल से जल' योजना के तहत लाखों घरों को पानी की सुविधा मिली है।

• चुराचांदपुर में मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुका है और पांच पहाड़ी जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं विकसित की जा रही हैं।

'शांति और विकास दोनों जरूरी'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से हिंसा ने मणिपुर को प्रभावित किया है, लेकिन अब शांति और विकास की नई उम्मीद दिख रही है।

उन्होंने कहा, 'विकास के लिए शांति आवश्यक है। मैं सभी संगठनों से अपील करता हूं कि शांति के मार्ग पर आगे बढ़ें और मणिपुर को समृद्धि की ओर ले जाएं।'

ट्राइबल समाज और युवाओं पर विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय की समस्याओं और संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी बेहतरी सरकार की प्राथमिकता है।

• 7,000 नए घर बेघर परिवारों के लिए बनाए जा रहे हैं।

• 500 से ज्यादा गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं।

• पहाड़ी जिलों में रेजिडेंशियल स्कूल और शिक्षा सुविधाएं बढ़ रही हैं।

• कार्यरत महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण हो रहा है।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित