'मैंने अपनी बेटी खो दी, ममता को अभी भुगतना पड़ेगा और भयावह अंजाम...'RG Kar रेप पीड़िता की विधायक मां का फूटा गुस्सा

भाजपा MLA रत्ना बोलीं, 'आज ममता बनर्जी और मैं दोनों शोक में हैं।मैंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया है और अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है।ममता ने 14वीं मंजिल पर अपनी कुर्सी खो दी है।'

आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में पीड़िता की मां और भारतीय जनता पार्टी की विधायक रत्ना देबनाथ ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में हार को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पानीहाटी से विधायक देबनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री शुभेंदु से राज्य सचिवालय की 14वीं मंजिल पर हुई और उन्होंने खुद को हुए नुकसान की तुलना बनर्जी की राजनीतिक पराजय से की।

'मैंने अपनी बेटी खो दी, ममता को अभी भुगतना पड़ेगा और भयावह अंजाम...'RG Kar रेप पीड़िता की विधायक मां का फूटा गुस्सा

आठ और नौ अगस्त, 2024 की दरमियानी रात को आर जी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में देबनाथ की 31 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

End of Feed