'मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई...', 6 मार्च को मेट्रो चैनल पर धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी।

बंगाल के नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंची थी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर पांच सौ से अधिक न्यायिक अधिकारी बंगाल के SIR में कार्यरत हैं।

cm mamata banerjee

सीएम ममता बनर्जी 6 मार्च को दोपहर दो बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी।

मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं आंदोलन की कमान संभालते हुए सड़कों पर उतर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि शुक्रवार, 6 मार्च को दोपहर दो बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल, एस्प्लानेड में मुख्यमंत्री धरना देंगी।

End of Feed