पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के आम की खास किस्में भेजीं।
ममता बनर्जी ने पीएम, राष्ट्रपति को भेजी बंगाल की बेहतरीन किस्म के आम
वह कई सालों से आम भेजती रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि मौसमी फल भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को भी भेजा गया है।
सूत्र ने कहा,'आमों को सजावटी बक्सों में भेजा गया। इन बक्सों में हिमसागर, फाजली, लंगड़ा और लक्ष्मण भोग किस्म के आम हैं।'
आम की पेटियां एक-दो दिनों में नयी दिल्ली पहुंच जाएंगी, आमों को सजावटी बक्सों में भेजा गया है।
