भवानीपुर की हार को ममता बनर्जी ने दी चुनौती, याचिका दायर करने पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट; CM शुभेंदु से मिली थी शिकस्त

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट के नतीजों को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की है। याचिका दाखिल करने के बाद वह सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी के साथ कोर्ट परिसर से बाहर निकलती दिखाई दीं। इस चुनाव में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,104 वोटों से हराया था। मतगणना के दौरान कुछ समय के लिए काउंटिंग भी रोकी गई थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया गया, सीसीटीवी बंद किए गए और केंद्रीय बलों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट के चुनावी नतीजों को चुनौती देते हुए कोलकाता हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका (Election Petition) दायर की है। याचिका दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया। ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी मौजूद थे। ममता बनर्जी, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने कोर्ट पहुंचीं थीं।

mamta banerjee

विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से मिली हार को ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में दी चुनौती। AI IMAGE

शुभेंदु अधिकारी ने 15, 104 वोटों से दी मात

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15, 104 वोटों से मात दी थी। इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी को 73917 और ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को 3556 वोट मिले थे। चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी मतगणना के दिन 16-17 राउंड तक आगे थीं, लेकिन दोनों उम्मीदवारों के बीच गैप धीरे-धीरे कम होता गया। आखिरकार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 104 वोट से चुनाव में बाजी मार ली।

End of Feed