'आजादी कांग्रेस ने दिलाई, मोदी-शाह तो बच्चे थे...इन गद्दारों को हटाना होगा'; वोट चोरी रैली में खरगे का दावा

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को एकजुट होकर मजबूत करना सभी भारतीयों का कर्तव्य है।केवल यही पार्टी देश को बचा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा 'देश को खत्म कर देगी'।

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी ने एसआईआर, वोट चोरी को लेकर एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस की इस 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस रैली में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी' में लिप्त लोग 'गद्दार' हैं और मतदान के अधिकार और संविधान को बचाने के लिए उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है।

कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली में मल्लिकार्जुन खरगे।

कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली में मल्लिकार्जुन खरगे। फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को एकजुट होकर मजबूत करना सभी भारतीयों का कर्तव्य है क्योंकि केवल यही पार्टी देश को बचा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा 'देश को खत्म कर देगी'।

End of Feed