मोहब्बत की दुकान’ से लेकर Gen-Z आंदोलन तक सरकार पर बरसे खरगे, कांग्रेस मुख्यालय में फहराया झंडा

Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अपने संबोधन में बीजेपी और आरएसएस पर सीधा हमला बोला।

Independence Day: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ’मोहब्बत की दुकान’ खोलने की बात करती है ताकि देश में शांति कायम रहे, जबकि भाजपा, आरएसएस और मौजूदा सरकार शांति भंग करना चाहते हैं। खरगे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल स्वतंत्रता संग्राम को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन करने का भी अवसर है कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह कितना पूरा हुआ है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

kharge (3)

कांग्रेस मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खरगे ने फहराया झंडा (फोटो- Congress)

आजादी के नायकों को किया याद

खरगे ने कहा कि आजादी केवल सत्ता परिवर्तन नहीं थी, बल्कि प्रत्येक भारतीय का जीवन बेहतर बनाने का संकल्प था और कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने इसी सोच को आगे बढ़ाया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि शास्त्री ने देश में हरित और श्वेत क्रांति की नींव मजबूत की, जबकि इंदिरा गांधी ने भारत की सैन्य और रणनीतिक शक्ति को मजबूत किया।

End of Feed