'हेलो मार्क, बुली मत होना...', PM मोदी वीडियो विवाद पर महुआ मोइत्रा की Meta के बॉस जकरबर्ग को सलाह

मेटा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक रील को कुछ समय के लिए हटाए जाने के बाद, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने जकरबर्ग से कहा कि वे सरकार के दबाव में आकर माफी न मांगें।

ीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक रील को कुछ समय के लिए हटाए जाने को लेकर हुए विवाद के बीच, महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को मेटा के प्रमुख मार्क जकरबर्ग का समर्थन किया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने उनसे कहा है कि वे सरकार के दबाव में आकर माफ़ी न मांगें। उन्होंने केंद्र सरकार पर नागरिकों को डराने-धमकाने और सरकार की आलोचना करने वाले कंटेंट को हटवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Meta Boss Zuckerberg

महुआ मोइत्रा और मेटा के प्रमुख मार्क जकरबर्ग (फाइल फोटो)

उन्होंने X पर लिखा, 'हेलो मार्क, कृपया किसी के दबाव में न आएं और न ही किसी से माफी मांगें।'

End of Feed