Maharashtra : साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेगा महायुति, फडणवीस-शिंदे की अहम बैठक के बाद हुआ फैसला

शिंदे ने नागपुर में शिवसेना विधायकों और मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने 168 नगर परिषदों में अध्यक्ष और 4,000 पार्षदों के पदों के लिए चुनाव लड़ा। शिंदे ने कहा, 'नगर निगम और जिला परिषद चुनाव महायुति गठबंधन के रूप में लड़ा जाएगा। गठबंधन धर्म का पालन करें।

Maharashtra civic polls : महायुति महाराष्ट्र में निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटी चली बैठक में इस पर फैसला हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ठाणे, मुंबई सहित राज्य में होने वाला निकाय चुनाव महायुति मिलकर लड़ेगा। इस बैठख में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और शिवसेना के वरिष्ठ नेता रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे।

maharashtra

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा महायुति। तस्वीर-ANI

शिंदे ने दी 'गठबंधन धर्म' पालन करने की सलाह

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को कहा कि महायुति आगामी नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को सलाह दी कि वे "गठबंधन धर्म" का पालन करें और ऐसे किसी भी बयान या व्यवहार से बचें, जिससे भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन में टकराव हो।

End of Feed