Maharashtra Politics: पिछले 3 महीने में 5वीं बार मिले ठाकरे बंधु, BMC चुनाव में शिवसेना यूबीटी- MNS गठबंधन की चर्चा तेज

मुंबई में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे संजय राउत के पोते के नामकरण समारोह में अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। यह पिछले तीन महीनों में पांचवीं बार है कि दोनों भाई मिले हैं। लगातार मुलाकातों के बाद मनसे और ठाकरे गुट शिवसेना के बीच स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों में संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने वाले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर साथ दिखे। दोनों नेता शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के पोते के नामकरण समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। यह समारोह मुंबई के बीकेसी स्थित एमसीए क्लब में आयोजित किया गया था।

maharashtra politics

पिछले 3 महीनों में 5वीं बार मिले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे, वहीं राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर दोनों परिवारों को एक साथ देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

End of Feed