'मैंने गद्दारों के लिए वोट मांगे, जनता से माफी मांगता हूं', पार्टी की टूट पर फूटा उद्धव ठाकरे का गुस्सा

Maharashtra Politics: मुंबई के भांडुप में आयोजित रैली में उद्धव ठाकरे ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं, बल्कि “जलती हुई मशालें” खड़ी हैं। ठाकरे ने दावा किया कि जहां-जहां पार्टी के साथ विश्वासघात हुआ है, वहां वह खुद जाकर मतदाताओं से माफी मांगेंगे।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापटख का दौर जारी है। शिवसेना (यूबीटी) गुट में एक बार फिर टूट की स्थिति बन चुकी है। सांसद शिवसेना यूबीटी नेता ओमप्रकाश राजे निंबालकरऔर नागेश पाटिल-आष्टीकर ने रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन करने की पुष्टि कर दी।

​Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने बागी सांसद संजय दिना पाटिल के गढ़ में आयोजित रैली को संबोधित किया। PTI

इसी बीच मुंबई के भांडुप में बागी सांसद संजय दिना पाटिल के गढ़ में आयोजित रैली को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बागी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली में जुटी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मेरे सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं, बल्कि जलती हुई मशालें खड़ी हैं।'

End of Feed