देश

महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत, जानें कहां और कैसे हुआ दुखद हादसा

महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा हुआ है और इस विमान में अजित पवार भी सवार थे। विमान में कुल 5 लोग सवार थे और सभी की हादसे में मौत हो गई है। जानिए इस खबर पर हर अपडेट-----

Image

विमान हादसे में अजित पवार की मौत

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा हुआ है जिसमें एनसीपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8.45 बजे हुआ। उनके साथ विमान मेंं चार और लोग भी शामिल थे जो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान क्रैश हुआ। बताया जा रहा कि विमान में तकनीकी खराबी आई जिससे ये हादसा हुआ। विमान के लैंडिंग गियर में खराबी की आशंका जताई जा रही है। डीजीसीए के मुताबिक हादसे में सभी 5 लोगों की मौत हुई है।

अजित पवार का विमान क्रैश

अजित पवार का विमान क्रैश

अजित पवार सहित 5 लोग थे सवार

इस चार्टर्ड विमान में अजित पवार सहित 5 लोग सवार थे। अजित पवार के सिक्यॉरिटी गार्ड विदीप जाधव भी विमान में साथ थे। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।जिस जगह पर हादसा हुआ है वो एक पहाड़ी इलाका है। कहा जा रहा है कि हादसा लैंडिंग से कुछ समय एयरपोर्ट के पास ही हुआ है। जैसे ही हादसा हुआ लोग भागते हुए इस जगह पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि विमान आग के गोले में तब्दील हो चुका था।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- श्री अजित पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।

विमान का प्रकार: लेयरजेट 45

विमान पंजीकरण: VT-SKS

स्थान: बारामती हवाई अड्डा

विमान में सवार लोग: चालक दल सहित 5 लोग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दो अन्य कर्मियों (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और 2 चालक दल के सदस्यों के साथ विमान में सवार थे।

इस विमान को जिस एयरपोर्ट पर लैंड करना था, उससे 3-4 किलोमीटर पहले ही विमान क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी इलाके में हादसा हुआ..सुबह वहां काफी कोहरा था, प्लेन क्रैश की बड़ी वजह हो सकती है। अजित पवार को बारामती में किसी कार्यक्रम में शामिल होना था। अजित पवार का निधन उनके समर्थकों के लिए बहुत बड़ा झटका है। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार अस्पताल पहुंचे हैं। इस घटना से परिवार और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें