दोस्त का बर्बरता से काट डाला गुप्तांग, फिर जो किया घिनौना काम उसे जान रह जाएंगे हैरान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 01:56 PM IST

क्राइम ब्रांच ने इस मामले को सुलझाया और बताया कि अंसारी को जब यह मालूम पड़ा कि उससे रूठी प्रेमिका और खान के बीच कुछ चल (डेटिंग) रहा है तो उसने समीर को चेताया था।

होटल चलाने वाले 21 साल के एक युवक को उसके बचपन के दोस्त ने कथित तौर पर बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से उसने कई बार उस पर वार किए और उसके गुप्तांग को काट डाला। घटना के वक्त आरोपी इतने घिनौनेपन पर उतर आया कि उसने उन प्राइवेट पार्ट्स के टुकड़ों को पीड़ित के मुंह में भर दिया।

knife attack

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

हमारे सहयोगी अखबार टीओआई की खबर के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के मुंबई शहर का है। स्थानीय पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि आरोपी की शिकायत यह थी कि होटल संचालक ने अपनी गर्लफ्रेंड होने के बावजूद हाल ही में उससे अलग हुई प्रेमिका के साथ संबंध बनाए थे। आरोपी का हाल-फिलहाल में उस लड़की से विवाद हुआ था, पर वह उससे शादी रचाना चाहता था।

End of Feed