देश

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत, बारामती में हुआ प्लेन क्रैश, 5 लोग थे सवार

डीजीसीए का कहना है कि विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। विमान में पायलट के अलावा पांच लोग सवार थे। हादसे होते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल से निकाला।

Image

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Ajit Pawar passes away : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। विमान में उनके साथ पांच अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बारामती अस्पताल लाया गया। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे की खबर आते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। अजित के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

विमान में 5 लोग सवार थे

जानकारी के मुताबिक विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई।

हादसे में प्लेन पूरी तरह जला

घटनास्थल से जो वीडियो सामने आया है वो डराने वाला है। वीडियो में अजित पवार का प्लेन पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। मौके से मिले विज़ुअल्स में प्लेन का टूटा-फूटा मलबा दिख रहा है, और एम्बुलेंस घायलों को पास के अस्पतालों में ले जा रही हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश क्यों की गई, इस बारे में और जानकारी का इंतजार है।

जनसभा करने जा रहे थे अजित पवार

राज्य में अभी जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार की आज बारामती में अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले थे। प्लेन क्रैश की असली वजह क्या थी? संभावना है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस बात की जांच करेगा कि लैंडिंग में कोई टेक्निकल खराबी थी या नहीं। सूत्रों से पता चला है कि प्लेन में सवार कुछ कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर लोग भारी संख्या में पहुंचे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article