महाराष्ट्र के चंद्रपुर से NEET टॉपर ने MBBS में दाखिला लेने से पहले की आत्महत्या, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर

सिंदेवाही तालुका के नवरगांव के 19 वर्षीय अनुराग अनिल बोरकर ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के बावजूद आत्महत्या कर ली। अनुराग ने 99.99% अंक प्राप्त किए थे और ओबीसी श्रेणी में 1475वीं रैंक हासिल की थी और वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार था। लेकिन ऐसा अब कभी नहीं हो पाएगा।

NEET Topper Commit Suicide: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक मेधावी छात्र की आत्महत्या की दुखद घटना सामने आई है। हाल ही में नीट परीक्षा पास करने और 99.99% अंक प्राप्त करने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सिंदेवाही तालुका के नवरगांव के 19 वर्षीय अनुराग अनिल बोरकर ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के बावजूद आत्महत्या कर ली।

mbbs

NEET टॉपर ने की सुसाइड

आज होना था दाखिला

अनुराग ने 99.99% अंक प्राप्त किए थे और ओबीसी श्रेणी में 1475वीं रैंक हासिल की थी और वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार था। उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला भी मिल गया था, जहां उसे आज यानी 24 सितंबर, 2025 को MBBS कोर्स में दाखिला मिलना था।

End of Feed