Maharashtra में Narendra Modi ने बजाया ढोल, VIDEO देख बोले लोग- 70+ हैं PM, पर एनर्जी लेवल देखिए

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 11, 2022, 01:58 PM IST

PM Narendra Modi Maharashtra visit: दरअसल, पीएम रविवार को महाराष्ट्र के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसी कड़ी में पीएम ने नागपुर-मुंबई ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ के पहले चरण का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (11 दिसंबर, 2022) को महाराष्ट्र के नागपुर में ढोल बजाया। प्रस्तावित कार्यक्रम के बीच वहां पारंपरिक वेश-भूषा में बड़े ढोल लिए कुछ युवक थे, जिनमें से एक के बगल में पीएम खड़े होकर ढोल बजाते नजर आए।

पीएम के इस अंदाज से जुड़ी 12 सेकेंड की क्लिप समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई, जिस पर सोशल मीडिया ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।@nitin_thakur001 ने लिखा- हमारे पीएम कांग्रेसियों की बैंड बजाते (परास्त करने के संदर्भ में) हुए। @MDSUFYNkHAN ने कहा- ऐसा लगा रहा है कि पीएम मोदी ने इस दौरान आनंद लिया।

End of Feed