देश

मद्रास हाई कोर्ट का निर्देश, मंदिरों में लिखें- ध्वजस्तंभ से आगे गैर-हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 09:27 AM IST

अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि ऐसे बोर्ड मंदिरों के प्रवेश द्वार, कोडिमारम के पास और मंदिरों में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं।

Image

मद्रास हाई कोर्ट

Photo : PTI

Madras high court : मद्रास हाई कोर्ट मंदिरों में गैर-हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में अहम निर्देश दिया है। अदालत ने मंगलवार को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को सभी मंदिरों में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, जिसमें लिखा हो कि 'कोडिमारम (ध्वजस्तंभ) से आगे गैर-हिंदुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।' अदालत ने निर्देश दिया कि ऐसे बोर्ड मंदिरों के प्रवेश द्वार, कोडिमारम के पास और मंदिरों में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।

देना होगा शपथपत्र

न्यायमूर्ति एस श्रीमथी ने निर्देश दिया कि अगर कोई गैर-हिंदू मंदिर में किसी विशेष देवता के दर्शन करता है, तो अधिकारियों को उनसे एक शपथ पत्र लेना होगा जिसमें कहा जाएगा कि उनकी देवता में आस्था है और वे हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और प्रथाओं का पालन करेंगे। साथ ही मंदिर के रीति-रिवाजों का भी पालन करेंगे। ऐसा करने पर ही गैर-हिंदू को मंदिर में जाने की अनुमति दी जा सकती है।

मौखिक आधार पर अनुमति में ये शर्तें

जब भी किसी गैर-हिंदू को मौखिक आधार पर अनुमति दी जाती है, तो उसे मंदिर अधिकारियों द्वारा बनाए गए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। अदालत ने यह आदेश उस याचिका को स्वीकार करते हुए पारित किया, जिसमें डिंडीगुल जिले के पलानी में धनदायुधपानी स्वामी मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!