M S Swaminathan death: भारत की हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन नहीं रहे, 98 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 28, 2023, 12:49 PM IST

M S Swaminathan death: भारत की हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

M S Swaminathan death: भारत की हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि भारत के कम आय वाले किसान अधिक उपज पैदा करें। भारत के टॉप कृषि वैज्ञानिक और प्लांट आनुवंशिकीविद् में से एक मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन (Mankombu Sambasivan Swaminathan) उर्फ एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में सुबह 11.20 बजे चेन्नई में निधन हो गया। उन्हें भारत की हरित क्रांति का वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने गेहूं और चावल की उच्च उपज वाली किस्मों को पेश करने और आगे विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

M S Swaminathan no more, M S Swaminathan death, Father of Green Revolution dies

M S Swaminathan death: हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का निधन

एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक स्वामीनाथन को टाइम पत्रिका द्वारा 20वीं सदी के 20 सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में से एक और भारत से केवल तीन में से एक के रूप में सराहा गया था। अन्य दो महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर थे।

End of Feed