LPU में नियमित कक्षाएं 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद घर लौटने लगे छात्र, जमकर हुई हिंसा, जानिए ताजा हालत

पंजाब के फागवारा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों ने रविवार को परिसर में जमकर उत्पात मचाया, संपत्ति में तोड़फोड़ की और राष्ट्रीय राजमार्ग को ब्लॉक कर दिया। उनका आरोप था कि विश्वविद्यालय परिसर में एक बाहरी व्यक्ति ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।

LPU Row: पंजाब के फागवारा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में नियमित कक्षा 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद LPU के कई सारे छात्र अपने घर जा रहे हैं। छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। एक छात्र ने कहा कि अभी हम सभी के पास एक नोटिस आया था कि कॉलेज 10 दिन बंद रहेगा और घर जा सकते हैं तो सभी घर निकल रहे हैं। अभी अंदर सब कुछ शांत है, सब कुछ शांत रहा तो एक-दो सप्ताह में क्लास चालू हो जानी चाहिए।

LPU  protest

LPU में छात्रों का प्रदर्शन

एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

LPU में हुए बवाल के बाद 10 दिन के लिए रेगुलर क्लासेज सस्पेंड कर दी गईं हैं। मिड टर्म एग्जामिनेशन भी पोस्टपोन कर दिए गए हैं जिसके बाद तमाम छात्र अपने घर रवाना हो रहे हैं। LPU के बाहर बड़ी संख्या में छात्र अपने बैग लेकर घर जा रहे हैं। छात्रों ने बताया कि उनके पेरेंट्स काफी चिंतित हैं और उन्हें घर आने के लिए कह रहे हैं। कई दिन से लगातार कैंपस में डर का माहौल था। फिलहाल हाईवे को खोल दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस LPU में तैनात है। एलपीयू यूनिवर्सिटी के आसपास एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

End of Feed