Love Jihad in Firozabad: यूपी के फिरोज़ाबाद में यूसुफ नाम के एक मुस्लिम युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की को धोखा देने का आरोप लगा है, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यूसुफ ने उससे दोस्ती करने के लिए अपना नाम अमित बताया और ऐसा करके उसने 5 साल तक धोखे में रखा, पांच साल तक दोनों लिव इन रिलेशन में रहे जब दोनों की शादी की नौबत आई तो युवक टाल मटोल करने लगा तब जाकर उसका असली चेहरा सामने आया।
जिसे वो अमित समझती थी जिसके साथ वो जिंदगी गुजराने के हसीन ख्वाब संजोए बैठी थी वो अमित न होकर यूसुफ निकला, यूसुफ,हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा, यूसुफ ने लड़की से कहा कि उसे इस्लाम कुबूल करना होगा।
पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर यौन शोषण किया, इस बीच जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने अपनी सच्चाई बताई, जिसे सुनकर लड़की के होश फाख्ता हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यूसुफ के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।इस मामले में उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
