कल ऑपरेशन सिंदूर, तो आज SIR पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आसन जिस भी विषय पर नियम के तहत चर्चा की अनुमति देगा, सरकार उस पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं, पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने विपक्षी दलों के सदस्यों से कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा कि शून्यकाल चलने दीजिए।

Uproar In Lok Sabha: लोकसभा में मंगलवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र के दूसरे दिन निचले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे और कार्यवाही कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस तरह सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके।

Lok sabaha

लोकसभा में आज फिर हुआ हंगामा (PTI)

SIR पर मचा सदन में हंगामा

बैठक 12 बजे फिर से शुरू हुई तो विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे और कुछ सदस्य आसन के समीप आकर हंगामा करते भी देखे गए। कुछ सदस्य तख्तियां लहरा रहे थे जिन पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में नारे लिखे थे। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाकर बैठने और कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा, कल आप चाहते थे कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो। कार्य मंत्रणा समिति ने इस मुद्दे पर 16 घंटे की चर्चा की मंजूरी दी है। आप एसआईआर पर चर्चा की मांग भी बीएसी (कार्य मंत्रणा समिति) में लाइए। वहां निर्णय होगा।

End of Feed