जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव: स्थायी लिव-इन संबंध को माना जाएगा शादी के बराबर, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Census of India 2027 के लिए शुरू किए गए सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर जारी FAQ के अनुसार, यदि कोई लिव-इन कपल अपने संबंध को स्थायी मानता है, तो जनगणना में उन्हें विवाहित जोड़े के रूप में दर्ज किया जाएगा। जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसमें नागरिकों से घर की संरचना, परिवार के सदस्यों, सामाजिक वर्ग, सुविधाओं और संपत्ति जैसी कुल 33 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी।

देश में होने वाली अगली जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार के अनुसार, यदि कोई लिव-इन कपल अपने संबंध को स्थायी और स्थिर मानता है, तो जनगणना के दौरान उन्हें विवाहित जोड़े के रूप में ही दर्ज किया जाएगा। PTI के अनुसार यह जानकारी जनगणना के लिए शुरू किए गए सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर जारी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) में दी गई है। Census of India 2027 के लिए सरकार ने लोगों को स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा देने हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों- हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना (HLO) तथा पॉपुलेशन एन्यूमरेशन- के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को प्रक्रिया समझने और सही जानकारी देने में आसानी प्रदान करना है।

census

जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल से होगा शुरू (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed