देश

अरुणाचल के कई जिलों में भूस्खलन के चलते सड़क संपर्क टूटा, मलबा हटाने में जुटे श्रमिक

Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सड़क से मलबा हटाने के लिए श्रमिकों को काम पर लगाया है और मशीनों की मदद ली जा रही।

Image

अरुणाचल में भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अरुणाचल में लगातार बारिश के कारण हुआ भूस्खलन।
  • भूस्खलन के कारण कई प्रमुख सड़कों से टूटा संपर्क।
  • सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीनों की ली गई मदद।

Arunachal Pradesh Landslide: लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण पश्चिम सियांग जिले के आलो से शि-योमी जिले में मेचुखा तक की एक प्रमुख सड़क रोइंग और पेने गांव के बीच क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने क्या कुछ कहा

शि-योमी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जुमी एते ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा कि आलो-मेचुखा मार्ग, शि-योमी जिले में तैनात सैन्यकर्मियों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सड़क से मलबा हटाने के लिए श्रमिकों को काम पर लगाया है और मशीनों की मदद ली जा रही।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार शाम तक हल्के मोटर वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सियांग जिले के तारक गांव के पास पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते कई वाहन फंस गए हैं।

अवैध निर्माण के खिलाफ चला अभियान

अधिकारी ने बताया कि ईटानगर में जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-415 के किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ एक ध्वस्तीरकण अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इन अवैध निर्माण को इसलिए ध्वस्त किया गया है कि वे नालियों को अवरुद्ध कर रहे थे।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article