सोनम वांगचुक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SC ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को

वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और वकील सर्वम ऋतम खरे के माध्यम से दायर अपनी याचिका में आंग्मो ने वांगचुक के खिलाफ एनएसए लगाने के फैसले पर भी सवाल उठाया है, जो बिना किसी मुकदमे के 12 महीने तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

Ladakh Violence: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मों की याचिका पर केन्द्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब मंगलवार 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।

Sonam Wangchuk

पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (फोटो: PTI)

सॉलिसिटर जनरल की दलील

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल (SG) ने कहा कि याचिकाकर्ता यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि सोनम वांगचुक को चिकित्सीय सहायता और पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि अपने पक्ष में एक भावनात्मक माहौल बनाया जा सके। उन्होंने कहा, यह सब सिर्फ मीडिया और लद्दाख में यह छवि बनाने के लिए किया जा रहा है कि उसे दवाइयों और पत्नी से मिलने का हक नहीं दिया जा रहा है। बस एक भावनात्मक माहौल बनाने की कोशिश है।

End of Feed