'हमारे साथ मजाक हुआ...', लद्दाख वार्ता बेनतीजा रहने पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, बोले- आंदोलन के लिए तैयार रहें

Sonam Wangchuk Ladakh Agitation: नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के साथ हुई बैठक में लद्दाख के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि 4 महीने बाद भी प्रस्तावित चुनाव आयोग या विधानसभा मॉडल पर कोई ठोस ड्राफ्ट पेश नहीं किया गया।

Sonam Wangchuk Ladakh Agitation: केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधि मंडलों के बीच नई दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गृह मंत्रालय की उप-समिति के साथ हुई इस बातचीत के बाद जलवायु कार्यकर्ता और 'लेह एपेक्स बॉडी' (LAB) के प्रमुख सदस्य सोनम वांगचुक ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि लद्दाख में एक चुनी हुई लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम होने से पहले केंद्र सरकार कोई बड़ा फैसला लागू करती है, तो लद्दाख के लोग एक बार फिर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

Sonam Wangchuk Ladakh Agitation

सोनम वांगचुक ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी (फाइल फोटो)

लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) का प्रतिनिधिमंडल इस उम्मीद के साथ दिल्ली आया था कि गृह मंत्रालय प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय चुनी हुई संस्था (विधानसभा मॉडल) का पूरा ढांचा और शक्तियों का खाका पेश करेगा। हालांकि, सोनम वांगचुक ने बताया कि 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद भी कोई मसौदा (Draft) सामने नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें अगली बैठक के लिए सवालों की एक सूची थमा दी गई, जिसे उन्होंने एक 'मजाक' करार दिया।

End of Feed