कैबिनेट में अहम बदलाव, किरेन रिजिजू से लिया गया कानून मंत्रालय, मेघवाल को दिया गया प्रभार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 01:32 PM IST

राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

CABINET RESHUFFLE: मोदी सरकार ने कैबिनेट में एक अहम बदलाव किया है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है। राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

Kiren Rijiju

कैबिनेट में अहम बदलाव

मेघवाल बने नए कानून मंत्री

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का दोबारा आवंटन किया है।

End of Feed