खुशबू सुंदर का खुलासा, जब आठ साल की थी तब पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था, कहा- माफ नहीं करूंगी...

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 06:26 PM IST

खुशबू ने याद किया- 15 साल की होने पर मैंने सोचा कि बस, अब बहुत हो चुका और जब मैंने बगावत करना शुरू कर दिया। तब उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया, सचमुच में हमें बेसहारा छोड़ दिया।

अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने बचपन में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। खुसबू ने कहा कि जब वह आठ साल की थीं, तब उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था और यह उनके लिए सबसे मुश्किल हालात थे। खुशबू ने हाल में जयपुर में ‘मोजो स्टोरी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘वी द वुमन’ में कहा कि जब वह 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता के खिलाफ बगावत करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उनके पिता ने परिवार को बेसहारा छोड़ दिया।

Khushbu Sundar

खुशबू सुंदर ने बचपन में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया

माफ नहीं करूंगी...

उन्होंने कहा, जो सबसे मुश्किल चीज मुझे लंबे समय तक परेशान करती रही, जिसे भूल नहीं सकती, माफ नहीं करूंगी, लेकिन उसे पीछे छोड़ कर आगे बढ़ूंगी, वह मेरे बचपन में मेरे पिता द्वारा किया गया यौन उत्पीड़न है। जब एक बच्ची या बच्चे का यौन उत्पीड़न किया जाता है, तब यह उसे जीवन भर कचोटता है।

End of Feed