Khatauli Bypoll: Noida वाले श्रीकांत त्यागी ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा, लोगों से की भाजपा को वोट ना देने की अपील

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 26, 2022, 08:19 AM IST

Khatauli By Poll: उत्तर प्रदेश के जनपद की खतौली विधानसभा के लिए होने जा रहे उप चुनाव में प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाल श्रीकांत त्यागी ने अपने समर्थको के साथ खतौली में पहुंचा हुआ है और लोगों से बीजेपी को वोट ना देने की अपील कर रहा है।

Khatauli By Election: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। नोएडा में महिला के साथ बदतमीजी कर सुर्खियों में आने वाले और फिर जेल की हवा खाने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने इस उप चुनाव में BJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के खिलाफ त्यागी समुदाय की हालिया बैठक के बाद, श्रीकांत त्यागी शुक्रवार को खतौली निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे और बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ वोट देने की अपील की।

Srikant Tyagi Khatuli

मीडिया से बात करता हुआ श्रीकांत त्यागी

भाजपा के बहिष्कार की अपील

मीडिया से बात करते हुए त्यागी ने कहा, 'बीजेपी उम्मीदवार को कान पकड़कर लोग घर से बाहर करेंगे। ये फैसला हुआ है कि खतौली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ त्यागी समाज वोट करेगा और उसे एकमुश्त वोट देगा। चुनाव जो मजबूती से लड़ेगा उसके साथ जाएंगे। हमारी पहचान आज खत्म होती जा रही है। हमारे वोट पर बनी भारतीय जनता पार्टी, जिसे 2 से 100 पर लाने का काम त्यागी समाज ने किया उसे गुंडा और अपराधी बताया जा रहा है, तो ऐसे में उनके खिलाफ तो आंदोलन होगा ही।'

End of Feed