Kerala Sthree Sakthi SS-343 Lottery Today Results: 75 लाख है पहला ईनाम, जानें- कब और कहां आएगा परिणाम?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 13, 2022, 01:37 PM IST

Kerala Sthree Sakthi SS-343 Lottery Today Results 13.12.2022: वैसे, लॉटरी के तहत ईनाम के रूप में जो रकम दी जाती है, उसमें सारा पैसा विजेता को नहीं दिया जाता है। दरअसल, इस राशि में कुछ रकम टैक्स के रूप में भी काटी जाती है और इसी डिडक्शन के बाद शेष रकम विजेता को दी जाती है।

Kerala Sthree Sakthi SS-343 Lottery Today Results 13.12.2022: दक्षिण भारत के केरल में राज्य सरकार का लॉटरी विभाग (Kerala State Lottery Department) मंगलवार (13 दिसंबर, 2022) को स्त्री शक्ति एसएस-343 (Sthree Sakthi SS-343) के लकी ड्रॉ का आयोजन करेगा। यह ड्रॉ दोपहर तीन बजे के आस-पास तिरुवतंनपुरम में बेकरी जंक्शन के पास गोर्की भवन में निकाला जाएगा। सबसे रोचक बात है कि इस लॉटरी के तहत पहला ईनाम 75 लाख रुपए का है।

kerala lottery

Kerala Sthree Sakthi SS-343 Lottery Today Results: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

ईनाम में और क्या-क्या है?

वहीं, सेकेंड प्राइज जीतने वाले को 10 लाख रुपए, तीसरा ईनाम हासिल करने वाले को पांच हजार, चौथा पुरस्कार जीतने वाले को दो हजार रुपए और पांचवां ईनाम हासिल करने वाले को एक हजार रुपए मिलेंगे। यही नहीं, छठा प्राइज 500 रुपए, सातवां ईनाम 200 रुपए और आठवां ईनाम 100 रुपए रखा गया है, जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में 8000 रुपए रकम रखी गई है। अच्छी बात है कि यह ड्रॉ स्वतंत्र जजों की निगरानी में होगा।

इन जगहों पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

आप इस लकी ड्रॉ से जुड़े अपडेट्स टाइम्स नाउ नवभारत पर पा सकेंगे। आप इसके अलावा केरल लॉटरी विभाग की आधिकारिक साइट www.keralalotteries.com पर भी लॉटरी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे। वेबसाइट से इतर लॉटरी के नजीते केरल सरकार के गजट (राजपत्र) में प्रकाशित किए जाएंगे।

...तो ऐसे मिलेगी ईनाम की रकमइस लॉटरी के लिए टिकट का दाम 40 रुपए था, जो कि सूबे के तालुक लॉटरी दफ्तरों पर उपलब्ध था। वैसे, केरल में लॉटरी विभाग के तीन दफ्तर हैं जो कि इस प्रकार हैं: कोल्लम के पुनुलर में, इडुक्की के कट्टप्पना में और कोझिकोड जिला के थमरस्सरी में हैं। अगर आपकी लॉटरी निकलती है, तब रिजल्ट के बाद आपको लॉटरी टिकट नंबर मिलाना (क्रॉसचेक करना) होगा। फिर आपको लॉटरी ऑफिस जाकर इस बारे में बताना होगा। वहां आपको टिकट के साथ अपना आईडी प्रूफ देना होगा। प्राइज नतीजे जारी किए जाने के 30 दिनों के अंदर क्लेम करना होगा।

End of Feed