रंग लाई भारत की पहल, यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली

2020 में यमनी अदालत ने निमिषा मौत की सजा सुनाई थी और देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी। 38 वर्षीय नर्स निमिषा वर्तमान में यमनी राजधानी सना की एक जेल में बंद है

Nimisha Priya's Execution Postponed: यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी यमनी अधिकारियों ने टाल दी है। पहले यह फांसी बुधवार 16 जुलाई को होनी थी। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया है। यमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा टाल दी है।

NImisha priya

निमिषा प्रिया की फांसी की सजा टली

2020 में यमनी अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी और देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी। 38 वर्षीय नर्स निमिषा वर्तमान में यमनी राजधानी सना की एक जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में है।

End of Feed