Israel-Hamas War:ये भारतीय कंपनी नहीं लेगी 'इजरायल पुलिस की वर्दी बनाने के नए ऑर्डर', इंकार की वजह भी बताई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2023, 04:36 PM IST

इजरायल पुलिस के लिए वर्दी बनाने और इसकी आपूर्ति करने वाली केरल के कन्नूर जिले की एक प्राइवेट कंपनी ने शुक्रवार को फिलिस्तीन के अस्पतालों पर कथित बमबारी के मद्देनजर नए ऑर्डर पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की।

इजराइल के पुलिसबल को पिछले कई वर्षों से वर्दी की आपूर्ति करने वाली केरल की एक कंपनी ने फलस्तीन के गाजा में छिड़ा संघर्ष बंद न होने तक कोई नया ऑर्डर लेने से मना कर दिया है।केरल के कन्नूर में स्थित मरियन एपेरल प्राइवेट लिमिटेड ने इजराइल और फलस्तीन के आतंकी समूह हमास के बीच छिड़े संघर्ष में निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबरें आने के बाद यह फैसला किया है। यह कंपनी पिछले कई वर्षों से इजराइली पुलिसबल के लिए वर्दी की आपूर्ति करती रही है।

Israel Hamas War

केरल की एक कंपनी ने फलस्तीन के गाजा में छिड़ा संघर्ष बंद न होने तक कोई नया ऑर्डर लेने से मना कर दिया है

कंपनी के संचालक थॉमस ओलिकल ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ने के बाद भी कंपनी ने कारोबारी योजना में कोई बदलाव न करने का मन बनाया था। लेकिन गाजा में आम लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद उसने नए ऑर्डर लेना बंद करने का फैसला किया है।

End of Feed