Rajeev Chandrasekhar Injured: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर रविवार को ‘ट्रेडमिल’ से गिरने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए। चंद्रशेखर ने फेसबुक पर अपने सिर पर चोट के निशान की तस्वीरें साझा कीं और घटना को हास्य के साथ बयां किया। ‘ट्रेडमिल’ एक ऐसा व्यायाम उपकरण है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर एक ही जगह पर चलते रहने, दौड़ने के लिए किया जाता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (फोटो साभार: राजीव चंद्रशेखर फेसबुक)
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा?
राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, ‘‘यदि आप ट्रेडमिल पर हैं और बजते हुए फोन की घंटी बजने पर उसे उठाने की कोशिश करते हैं - और सावधानी नहीं बरतते हैं - तो आशंका है कि आप फिसल सकते हैं और गिर सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत अनुभव से ऐसा कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को दिया था मोबाइल चार्जर, 4 बार की थी मुलाकात; पूछताछ में आरोपी ने उगले कई राज
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को साबित करने के लिए मेरे पास दर्द और निशान हैं। कहानी का सार यह है कि ट्रेडमिल पर फोन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि घटना कहां हुई।
