Karnataka में CM की रेसः सिद्दारमैया या शिवकुमार...कौन बनेगा चेहरा? समझें- दोनों में किसका पलड़ा है भारी

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 01:25 PM IST

Karnataka Latest News: सूबे में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं थी।

Karnataka Latest News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा...पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार? इस सवाल के जवाब का इंतजार दक्षिण भारतीय सूबे से लेकर दिल्ली तक से किया जा रहा है। सोमवार (15 मई, 2023) को कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्दारमैया के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की अटकल है, जबकि शिवकुमार ने साफ किया कि उन्हें दिल्ली से अब तक (खबर लिखे जाने तक) कोई फोन नहीं आया है। वैसे, सीएम चेहरा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ही तय करेंगे, क्योंकि पार्टी विधायकों ने मुख्यमंत्री पद पर फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया है।

karnataka cm race, siddaramaiah, dk shivkumar, mallikarjun kharge

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या आपको सीएम बनाया जाएगा? कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बताया, ‘‘मैं नहीं जानता। मुझे जो भी काम दिया गया, मैंने वह किया है। हमने दिल्ली को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजा है।’’ आगे आलाकमान की ओर से दिल्ली बुलाने की अटकलों पर वह बोले, ‘‘मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है। चलिए, देखते हैं।’’ वहीं, नई सरकार का गठन कब होगा? इस प्रश्न पर वह बोले- हम सप्ताह का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखेंगे।

End of Feed