कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को अपने भतीजे प्रज्वल रेवन्ना से भारत लौटने और सेक्स स्कैंडल मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल के सामने पेश होकर अपने परिवार की गरिमा बचाने की अपील की। कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन शोषण के कई वीडियो सामने आने के बाद वह जर्मनी चले गए, प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने निलंबित जद (एस) नेता से अपील में कहा- 'भारत वापस आएँ। हमारे परिवार की गरिमा बचाएँ। कृपया उपस्थित हों और एसआईटी जाँच में सहयोग करें। यदि आपने कोई गलती नहीं की है, तो डर क्यों?' उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने भाई एचडी रेवन्ना और उनके परिवार से केवल विशेष अवसरों और त्योहारों के दौरान ही मिलते थे। उन्होंने कहा, 'अन्यथा हम एक-दूसरे के व्यवसाय के बारे में कुछ नहीं जानते।'
ये भी पढें-प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ MP-MLA अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट; फरार चल रहा है आरोपी सांसद
मामले की जांच के लिए कांग्रेस सरकार ने एसआईटी का गठन किया है कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार उनके परिवार के सदस्यों के फोन टैप कर रही है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कुमारस्वामी के फोन टैपिंग के दावों को खारिज कर दिया था।
