आज ही कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 5 वादे बनेंगे कानून, शपथ ग्रहण में बोले राहुल गांधी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 20, 2023, 02:19 PM IST

बैंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार को पद की उपमुख्यमंत्री शपथ ली। साथ ही कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट में आज ही आपसे किए वादे कानून बनेंगे।

विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार राज्य के सीएम बने। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ली। वे डिप्टी सीएम होंगे। इसके साथ ही कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां आए कर्नाटक के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आपसे 5 वादे किए थे। मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। 1-2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में ये 5 वादे कानून बनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम आपको स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।

Rahul Gandhi in Siddaramaiah swearing-in, Congress poll promises

सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि 5 वादे आज ही पूरे होंगे।

कर्नाटक सरकार के नए मंत्री

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया, शिवकुमार और अन्य नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक कैबिने में मंत्रियों की संख्या 34 तक हो सकती है। फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत कुल 10 सदस्य हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कैबिनेट का विस्तार होगा।

End of Feed