'होंगे आप कमल हासन, पर भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते...', कर्नाटक हाईकोर्ट की फटकार

Kamal Haasan News: अदालत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है जो पूरे भाषाई समुदाय के गौरव को कमतर करती हो।

Kamal Haasan News: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेता और निर्माता कमल हासन की उस टिप्पणी के लिए मंगलवार को उनकी कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है'।अदालत ने कहा कि एक बार माफी मांगने से समाधान निकल सकता था। सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने कहा कि हासन के बयान से कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। न्यायाधीश ने हासन के माफी मांगने से इनकार करने पर सवाल उठाया।उच्च न्यायालय ने कहा, 'भाषा लोगों की भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान है।'

kamal hassan

फिल्म अभिनेता और निर्माता कमल हासन

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा, 'क्या आप इतिहासकार या भाषाविद् हैं जो ऐसा बयान दें? कोई भी भाषा किसी दूसरी भाषा से पैदा नहीं होती। एक बार माफी मांगने से स्थिति का हल निकल सकता था।'आने वाली तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ के चेन्नई में प्रचार कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हासन द्वारा की गई इस टिप्पणी से कर्नाटक के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया, जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने घोषणा की कि जब तक हासन माफी नहीं मांग लेते, तब तक राज्य में उनकी यह फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

End of Feed