कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार गुरुवार को पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में फिर से शामिल हो गए। शेट्टार येदियुरप्पा और उनके बेटे और राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के साथ नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। येदियुरप्पा और उनके बेटे ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
बता दें 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद शेट्टार ने पिछले साल अप्रैल में भाजपा विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कर्नाटक में एक प्रमुख लिंगायत नेता, छह बार के विधायक ने 2012-2013 तक कर्नाटक के 15वें सीएम के रूप में भी कार्य किया था। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने पर उन्होंने 2014-2018 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया था।
