कितने फिल्म स्टार आए और गए- किच्चा सुदीप के BJP के सपोर्ट करने पर बोले कांग्रेस नेता DK Shivakumar

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2023, 08:56 PM IST

Karnataka Election: कर्नाटक में बोम्मई सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है। कांग्रेस उसे कमीशन वाली सरकार कह रही है। ऐसे में किच्चा सुदीप जो वाल्मिकी समाज से आते हैं, जिनकी कर्नाटक में ठीक-ठाक संख्या है और किच्चा की फैन फॉलोइंग भी राज्य में है, बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है। ​​​​​​

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव से पहले काफी उथल-पुथल हो रहा है। कांग्रेस जहां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं बीजेपी में इसपर अभी मंथन जारी है। अब कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुश्किल के रूप में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप सामने आ गए हैं। सुदीप ने बीजेपी को सपोर्ट करने की घोषणा की है, हालांकि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार किच्चा सुदीप को कोई फैक्टर मानने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं।

DK shivakumar, sudeep kichcha, bjp

किच्चा सुदीप ने बीजेपी को सपोर्ट करने का किया है ऐलान

कितने आए और गए

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक डीके शिवकुमार ने किच्चा सुदीप के बीजेपी को सपोर्ट करने पर कहा कि राजनीति और फिल्म अलग-अलग है। कितने हीरो और गए। उन्होंने कहा- "मुझे नहीं लगता कि यह चुनावों पर कोई प्रभाव डालेगा। बहुत सारे फिल्मी सितारे आए और गए, राजनीति अलग है, फिल्में अलग हैं...।"

End of Feed