स्लीपर बस में जलकर मरे 13 लोग...कंटेनर से टक्कर लगते ही मची चीख-पुकार, कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, PM ने जताया दुख

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने कहा कि हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा ऑडिट के बाद मिलेगा। जो लोग बस से निकलने में कामयाब रहे, उनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।​​

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बेंगलुरु से शिमोगा होते हुए गोकर्ण जा रही एक प्राइवेट बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हिरियूर तालुक के गोरलाथू के पास यह एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद बस में खतरनाक आग लग गई। यह हादसा एक लॉरी (कंटेनर) और बस की टक्कर से हुआ। हादस में लॉरी ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

BUS

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को बताया कि चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथू क्रॉस पर नेशनल हाईवे 48 पर एक सड़क हादसे में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस और लॉरी की टक्कर के बाद बस में आग लगने से हुआ।

End of Feed