सिद्दारमैया या डीके शिवकुमार? क्या कर्नाटक में होगा राजनीतिक परिवर्तन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की बड़ी भविष्यवाणी

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर से राजनीतिक परिवर्तन की आवाज उठने लगी है। इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक में कई राजनीतिक बदलावों की भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर भ्रम की स्थिति है और विधायक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर से राजनीतिक परिवर्तन की आवाज उठने लगी है। इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक में कई राजनीतिक बदलावों की भविष्यवाणी की। उन्होंने कांग्रेस के भीतर इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदलने की उठ रही आवाजों का हवाला दिया।

Shivakumar  Siddaramaia

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (बाएं) और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (दाएं) (फाइल फोटो)

विजयेंद्र ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष का संकेत देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर भ्रम की स्थिति है और विधायक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''सिद्दारमैया कुछ जल्दी में लग रहे हैं। अगर आपने दो माह पहले मैसूर में उनके शक्ति प्रदर्शन को देखा होगा... तो मुख्यमंत्री अपनी ताकत दिखा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और मंत्री अक्टूबर और नवंबर क्रांति के बारे में खुलकर बोल रहे हैं, न कि भाजपा के बारे में।''

End of Feed