जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, CJI गवई बोले- करेंगे स्पेशल बेंच का गठन

जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को CJI के सामने उठाया गया और इस पर जल्द सुनवाई की मांग की गई है। इसे लेकर सीजेआई ने कहा कि वह स्पेशल बेंच का गठन करेंगे।

Justice Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा है कि वह इस मामले पर स्पेशल बेंच का गठन करेंगे। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस वर्मा मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, सीजेआई ने कहा कि उनके लिए सुनवाई करना उचित नहीं है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश वर्मा ने एक आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट को अमान्य ठहराने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Justice verma

जस्टिस वर्मा मामले में गठित होगी स्पेशल बेंच (PTI)

CJI गवई नहीं बनेंगे सुनवाई का हिस्सा

CJI बीआर गवई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए एक पीठ नियुक्त करने पर फैसला करेगा। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यह मामला उनके समक्ष सूचीबद्ध नहीं हो सकता क्योंकि वे न्यायमूर्ति वर्मा विवाद पर चर्चा का हिस्सा थे।

End of Feed