Indigo Flight : 'बस 2 मिनट का ईंधन बचा...' जब अयोध्या से दिल्ली आ रही फ्लाइट के यात्रियों की हलक में अटकी जान

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 04:18 PM IST

Ayodhya to Delhi Indigo Flight: 13 अप्रैल को अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई जिसे फिर चंडीगढ़ ले जाकर लैंड कराया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची
  2. यात्री ने लिखा, 'पायलट ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सका
  3. एक यात्री ने लिखा, 'लैंडिंग के बाद हमें क्रू स्टाफ से पता चला कि केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था

अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (Ayodhya to Delhi Indigo Flight) खराब मौसम के कारण दिक्कत में आ गई थी, बताते हैं कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाई फिर इसे चंडीगढ़ में लैंड कराया गया तो पता चला कि इस विमान में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था जिसके बाद इसमें यात्रा कर रहे लोगों की सांसें अटक गईं।

Ayodhya to Delhi Indigo Flight

इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची

जब इसे चंडीगढ़ में लैंड कराया गया तो पता चला कि फ्लाइट में मात्र 2 मिनट का फ्यूल बचा था, घटना 13 अप्रैल को इंडिगो की फ्लाइट में हुई मीडिया रिपोर्टों में इस विमान में सवार एक यात्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने इस 'तकलीफदेह अनुभव' के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने लिखा, 'कल अयोध्या से दिल्ली के लिए @IndiGo6E उड़ान संख्या 6E2702 के साथ एक दु:खद अनुभव हुआ, यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे अयोध्या से टेकऑफ करके शाम 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, हालांकि शाम करीब 4:15 बजे पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से लैंडिंग में देरी की घोषणा की और आश्वासन दिया कि विमान में 45 मिनट का होल्डिंग फ्यूल है।

End of Feed