देश

'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'; I.N.D.I.A. की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने लिया ये संकल्प

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 03:32 PM IST

Opposition Theam Judega BHARAT, Jeetega INDIA: विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' ने एकजुटता को सिद्ध करने की एक और कोशिश की है। मुंबई में चल रही 'इंडिया' की बैठक में सभी 28 विपक्षी पार्टियों ने ये संकल्प लिया कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दलों का 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' थीम है।

Image

विपक्षी पार्टियों का संकल्प- आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

Photo : Twitter

INDIA Meeting Mumbai: मुंबई में 28 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) की बैठक चल रही है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने ये संकल्प लिया है कि वे सभी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी पार्टियों ने ये थीम रखा है कि 'लड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'। गठबंधन की इस बैठक में संकल्प के जरिए एकजुटता दिखाने की कोशिश की गई है। इन पार्टियों ने बैठक में 3 संकल्प लिया, इसमें क्या कहा गया है नीचे पढ़िए..

इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) पार्टियों का संकल्प- आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

1). विपक्षी पार्टियों ने मुंबई की बैठक में ये संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव होगा मिलकर लड़ा जाएगा। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी, चर्चा तुरंत शुरू होगी और सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द समाप्त की जाएगी।

2). बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने ये संकल्प भी लिया कि विपक्षी दल सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां करेंगे।

3). विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के नेताओं ने ये संकल्प लिया कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया, थीम के साथ विभिन्न भाषाओं में अपनी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियानों का समन्वय किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-09-01 at 2.46.21 PM.

विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने लिया संकल्प।

विपक्षी की बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। मुंबई में चल रही बैठक में 28 पार्टियों के 63 नेता शामिल हुए हैं। इस बैठक में..

  • कांग्रेस
  • टीएमसी
  • शिवसेना (उद्धव गुट)
  • एनसीपी (शरद पवार गुट)
  • सीपीआई
  • सीपीआईएम
  • जदयू
  • डीएमके
  • आम आदमी पार्टी
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • आरजेडी
  • समाजवादी पार्टी
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • पीडीपी
  • आरएलडी
  • सीपीआई (ML)
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  • केरल कांग्रेस (M)
  • मनीथानेया मक्कल काची (MMK)
  • एमडीएमके
  • वीसीके
  • आरएसपी
  • केरला कांग्रेस
  • केएमडीके
  • एआईएफबी
  • अपना दल कमेरावादी
  • पीसेंट एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं.
इसके अलावा महाराष्ट्र का एक क्षेत्रीय दल और शामिल हुए। मुंबई से पहले बेंगलुरु में जुलाई में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी। इसी बैठक में गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया गया था। उस वक्त इंडिया में 26 पार्टियां शामिल थीं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?