लोकसभा में कई सदस्य ओवरवेट, साल में एक बार स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं, संसद में ऐसा क्यों बोले नड्डा

नड्डा ने देश में कैंसर और टीबी समेत विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया है।

JP Nadda: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट हैं। नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, हम आप सभी के स्वास्थ्य की चिंता रखते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।

JP Nadda

जेपी नड्डा

कई सांसद ओवरवेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री से कहा, आप तो सदस्यों से कहें कि वे अपने क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य जांच कराएं। इस पर मंत्री ने कहा कि जनता की जांच तो जरूरी है ही, लेकिन सदस्यों को भी अपनी मेडिकल जांच करानी चाहिए और यहां बैठे कई सदस्य ओवरवेट हैं। नड्डा ने देश में कैंसर और टीबी समेत विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया है। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग की जाती है।

End of Feed