देश

क्या हेमंत सोरेन को झटका देकर कमल थामेंगे चंपई सोरेन? BJP क्यों कर रही जमकर तारीफ

चंपई के मुख्यमंत्री कांल में बीजेपी ने उन पर कभी सीधा हमला नहीं बोला। बीजेपी नेता अब चंपई की खुलकर तारीफ कर रहे हैं और उनका हक पार्टी पर ज्यादा बता रहे हैं।

Image

चंपई सोरेन पर कयासबाजी

Photo : PTI

Champai Soren: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले वक्त में कोई बड़ी उठापटक देखने को मिले तो हैरत नहीं होगी। इसमें बड़े नेताओं के पालाबदल का का खेल शुरू हो सकता है। ऐसी ही चर्चा इन दिनों उड़ी हुई है जिसने झारखंड की राजनीति में सियासी तूफान मचा दिया है। मामला पूर्व सीएम चंपई सोरेन से जुड़ा हुआ है जिन्हें हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबरें उड़ रही हैं। बीजेपी नेताओं के बयानों ने मामला और गर्म कर दिया है।

चंपई सोरेन के बीजेपी में आने की उड़ी खबर

अटकलें हैं कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका दे सकते हैं। चर्चा है कि चंपाई के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में जा सकते हैं। शुक्रवार को सियासी गलियारे में इस खबर ने जोर पकड़ा। खबर उड़ी कि चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम के दिल्ली में है, लेकिन पता चला कि चंपई तब जमशेदपुर में थे। हालांकि तब तक खबरों ने जोर पकड़ लिया था और चंपाई सोरेन चर्चा में आ चुके थे।

बीजेपी नेता भी दे रहे हवा

इस खबर को बीजेपी नेता भी हवा दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, मैंने ये बात सिर्फ रिपोर्ट्स में सुनी है. मेरे पास कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है। वह झारखंड के सीएम के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक विशाल व्यक्तित्व वाले हैं। झारखंड की 3.5 करोड़ जनता उनके काम से खुश थी। लेकिन जिस तरह से उन्हें सीएम पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को सीएम की कुर्सी से हटा दिया गया, उनकी गलती क्या थी?

चंपई की खुलकर तारीफ

इससे पहले झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा भी चंपई की तारीफ कर चुके हैं। असम के सीएम सरमा कहा कि चंपाई सोरेन झामुमो में रहकर शिबू सोरेन के साथ संघर्ष किया है। झामुमो में हेमंत से ज्यादा चंपाई सोरेन का हक है। उनका व्यक्तित्व बड़ा, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वह अपना रास्ता चुनने के लिए खुद समर्थ हैं। चंपई के मुख्यमंत्री कांल में बीजेपी ने उन पर कभी सीधा हमला नहीं बोला। बीजेपी नेता अब चंपई की खुलकर तारीफ कर रहे हैं और उनका हक पार्टी पर ज्यादा बता रहे हैं। बीजेपी नेताओं इन बयानों ने ही झारखंड में सियासी हलचल मचाई है। चर्चा यहां तक आ पहुंची की क्या चंपई जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे। अब देखना है कि विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने तक झारखंड की सियासत क्या-क्या करवट लेती है और क्या नए समीकरण बनते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी